बेकाबू कैप्सूल ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, चक्काजाम..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

मुलमुला बाइपास रोड में रविवार की दोपहर हुआ  हादसा..

जांजगीर। बेकाबू कैप्सूल के चालक ने रविवार की दोपहर नरियरा के पास बाइक सवार युवकों की बाइक को ठोकर मार दी। ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया है।
अकलतरा से नरियरा होते हुए मुलमुला एनएच जाने वाली सड़क पर प्लांट के कारण भारी वाहनों का बहुत दबाव रहता है।

रविवार को दोपहर करीब 2 बजे नरियरा के दो युवक अतुल साहू पिता बड़े गुड्डू और आदित्य निर्मलकर बाइक में सड़क पर जा रहे थे। उसी समय कैप्सूल क्रमांक Cg 12 S1669 के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक छथ्टक कर दूर जा गिरे। घटना संतोष बंजारे (मनबोधी ) छोटू पार्षद, के घर के पास की है। सड़क पर गिरने से दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है। हादसे में मौके पर ही अतुल साहू की मौत हो गई। वहीं आदित्य भी सीरियस है, उसे इलाज के लिए अपोलो ले जाया गया है।

 

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम..
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत व एक अन्य युवक के घायल होने के बाद से मौके पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। लोग भारी वाहनों के लिए बाइपास बनाने व मुआवजा की मांग कर रहे हैं। लोगों को समझाइश देने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes