- सक्ती पुलिस मामले की जांच कर रही
सक्ती| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के जनरल वार्ड में यहां इलाज कराने आए बिट्टू तिवारी नामक युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जनरल वार्ड में आग से जलकर मौत का मामला सामने आया है, युवक ने खुद को आग लगा ली। घटना के समय वार्ड में मौजूद लोगों ने जैसे ही युवक को जलते हुए देखा अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सक्ती थाना के प्रभारी लखन पटेल सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इस घटना मे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। युवक ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे क्या कारण रहे स्पष्ट नहीं हो पाया है । पुलिस अस्पताल प्रबंधन, मौजूद स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
सक्ति पुलिस जांच में जुटी
आग लगाने के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इस संबंध में जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आग लगने के असली कारणों पता चल सकेगा , आग की लपटे और युवक को जलते देख हॉस्पिटल परिसर में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का मंजर हड़कंप में बदल गया और लोग यहां वहां भागते दिखाई दिए, आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर बयान लिए जा रहे हैं|





