हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने शिल्पियों से किया संवाद

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • ढोकरा शिल्प को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने पर जोर, ऑनलाइन मार्केटिंग की दी जानकारी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष  शालिनी राजपूत जिले के प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने जिले के पारंपरिक हस्तशिल्पियों से रूबरू होकर उनके कार्य, समस्याओं एवं हस्तशिल्प से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

अध्यक्ष  राजपूत ने विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय, नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग से छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड रायगढ़ द्वारा आयोजित डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट वर्कशॉप बेलमेटल क्राफ्ट का निरीक्षण किया तथा शिल्पियों से भेंट-मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

कार्यशाला के दौरान डिजाइनर दीपक झोरका द्वारा शिल्पियों को नए-नए डिजाइनों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त शिल्पकार ढोकरा शिल्प को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिला सकते हैं।

साथ ही एकताल क्षेत्र के शिल्पियों की कलाकृतियों की अन्य राज्यों की तुलना में अधिक स्वीकार्यता, बेलमेटल शिल्प की गुणवत्ता में सुधार, उपयोगी वस्तुओं के निर्माण, ऑनलाइन मार्केटिंग एवं आकर्षक पैकेजिंग की जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड रायगढ़ के कर्मचारियों द्वारा राज्य स्तरीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रतियोगिता में सहभागिता एवं विकास केंद्र रायगढ़ में कलाकृतियां जमा करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में बोर्ड के सहयोगी कर्मचारी  कालिया कान्हू सिदार, तकनीकी सहायक जय सिंह सिदार, पंच प्रदीप झारा, एकताल के उपसरपंच  सुन्दर झारा सहित 30 प्रशिक्षणार्थी एवं ग्राम एकताल के बड़ी संख्या में शिल्पी परिवार उपस्थित रहे।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!