जांजगीर। नरियरा में एक सूने घर का ताला कटर से काटकर चार युवकाें ने 30 किलो चावल चुरा लिया। बंटवारा करने पर प्रत्येक चोर को केवल 7 किलो 500 ग्राम चावल मिला। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है अब ये आरोपी जेल भेज दिए गए हैं, वहीं भात खाएंगे।
मुलमुला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरियरा के विमलेश कुमार महिपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 7 नवंबर को उसके घर का ताला काटकर कोई अज्ञात चोर घर में रखे 30 किलो चावल व धान की कट्टी चुरा ले गया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(3), 305(ए),3(5) बीएनएस के तहत् मामला दर्ज किया था। विवेचना के दौरान अवधेश महिपाल उम्र 41 वर्ष ग्राम नरियरा, धीरेन्द्र सिंह महिपाल उर्फ राजू उम्र 49 साल ग्राम नरियरा,. अाशीष महिपाल उम्र 41 वर्ष ग्राम नरियरा, फूलेश्वर कुमार महिपाल उर्फ गुडडृ उम्र 45 वर्ष ग्राम नरियरा के शामिल होने की सूचना मिली। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





